Site icon Dainik Savera Times

खेत से लौट रही थी 9 साल की बच्ची, जंगली कुत्तों ने कर दिया हमला, मौत से परिवार में मचा कोहराम

9-year-old girl died after attacked by dogs

9-year-old girl died after attacked by dogs

नेशनल डेस्क: हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा में रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। खेत से दादी के साथ लौट रही नौ साल की बच्ची पर जंगली कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मृत बच्ची की पहचान गांव पोटा निवासी बंटी की बेटी रिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रिया रविवार शाम अपनी दादी मुन्नी और कुछ अन्य लोगों के साथ खेत गई थी। वापस लौटते समय सभी लोग आगे निकल गए और रिया पीछे रह गई, जब वह गांव के पार्क के पास पहुंची, तभी वहां पहले से मौजूद जंगली कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

कुत्तों के हमले से घबराई बच्ची चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर दादी और साथ गए अन्य लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया।हालांकि, तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जंगली और आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। बीते चार महीनों में कई ग्रामीण कुत्तों के हमले में घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक इस समस्या को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: NHRC ने हलाल-सर्टिफाइड खाना परोसने के मुद्दे पर रेलवे की रिपोर्ट को बताया अधूरा, कहा- पारदर्शिता की कमी

Exit mobile version