Site icon Dainik Savera Times

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 2 हफ्तों में ऐसा दूसरा मामला

भोपाल: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक ऑटो चालक ने 9 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।घटना दो दिन पहले हुई थी, लेकिन गुरुवार को पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रकाश में आई।पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ खंडवा स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के पुनर्वास केंद्र में रह रही थी और वहां से उसका अपहरण कर लिया गया और परिसर के भीतर एक अलग स्थान पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

खंडवा जिले के एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला ने प्रेस को बताया कि आरोपी की पहचान जावेद मंसूरी के रूप में हुई है।उन्होंने कहा, ‘एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी जावेद मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर पॉक्सो और एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।‘एसपी ने कहा कि मामला तब सामने आया जब इलाके के नजदीकी निवासियों ने उसके रोने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचित किया। जैसे ही लड़की को बचाया गया, उसने पुलिस को अपने साथ हुई प्रताड़ना के बारे में बताया।यह चौंकाने वाली घटना उज्जैन में एक ऑटो चालक द्वारा 12 वर्षीय लड़की के साथ क्रूरतापूर्वक रेप किए जाने के दो सप्ताह बाद सामने आई।

Exit mobile version