Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेक्सास में 90 फुट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति बनी वहां की नई पहचान, यह है अमरीका की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति

August 23, 2024

टेक्सास में 90 फुट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति बनी वहां की नई पहचान, यह है अमरीका की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति

ह्यूस्टन: ह्यूस्टन के निकट भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची कांस्य मूर्ति का अनावरण किया गया है जो अमरीका के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिदृश्य में एक नया अध्याय है। मूर्ति टैक्सास में नवीनतम पहचान बन गई है जो बहुत दूर से दिखाई देती और यह अमरीका में तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। आयोजकों ने बताया कि इस मूर्ति का नाम ‘स्टैच्यू ऑफ यूनियन’ रखा गया है और यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक है।

इसकी कई अन्य विशिष्टताएं भी हैं: यह भारत के बाहर हनुमान की सबसे ऊंची मूर्ति है, टैक्सास में सबसे ऊंची मूर्ति है, अमरीका में तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है और इससे ऊंची मूíतयां केवल न्यूयॉर्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (151 फुट) और फ्लोरिडा के हैलैंडेल बीच में पेगासस एंड ड्रैगन (110 फुट) ही हैं।

आयोजकों ने बताया कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनियन’ हनुमान मूर्ति का अनावरण यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर शुगर लैंड स्थित श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर में 15 से 18 अगस्त तक आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह के दौरान किया गया। उनके अनुसार, यह मूíत नि:स्वार्थता, भक्ति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मूíत का यह नाम -‘स्टैच्यू ऑफ यूनियन’- भगवान राम और सीता के पुनर्मिलन में हनुमान की महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें