Site icon Dainik Savera Times

Haryana : आज 93 हजार परीक्षार्थी देंगे हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा

93-thousand-candidates-will-appear-for-the-exam

93-thousand-candidates-will-appear-for-the-exam

चंडीगढ़। रविवार को 93 हजार से अधिक परीक्षार्थी हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा देंगे। हरियाणा सिविल सर्विस की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं के 102 पदों के लिए आज प्रारंभिक परीक्षा होगी। परीक्षा में नकल रोकने के लिए हरियाणा लोकसेवा आयोग ने इंतजाम किए हैं।

केंद्रों के बाहर ली जाएगी तलाशी

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी और आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो सत्रों में हाेगी। पहले सत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। दूसरे सत्र में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सीसेट होगा।

अभ्यर्थियों को इन केंद्रों पर देनी होगी परीक्षा

परीक्षा के लिए आठ जिलों में 337 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 93 हजार 696 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अंबाला में 31, फरीदाबाद मेे 80, गुरुग्राम में 56, करनाल में 48, कुरुक्षेत्र में 37, पानीपत में 19, यमुनानगर में 23 और पंचकूला में 43 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने के साथ ही स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है। प्रचंड गर्मी को देखते हुए किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एंबुलेंस स्टैंडबाय पर रहेंगी।

प्रशासन की ओर से किए गए ये इंतजाम

स्ट्रांग रूम प्रबंधन, प्रश्न पत्र वितरण तथा परीक्षा के बाद सामग्री को हरियाणा लोक सेवा आयोग के पंचकूला स्थित मुख्यालय भेजने की निगरानी के लिए आइएएस और एचसीएस काडर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

ये भी पढ़ें :

ये भी पढ़ें :

ये भी पढ़ें :

ये भी पढ़ें :

ये भी पढ़ें :

 

Exit mobile version