Site icon Dainik Savera Times

फ्लाइट के पहिए में छुपकर भारत पहुंचा 13 साल का लड़का, हर कोई देख कर हुआ हैरान

दिल्ली: अफगानिस्तान का एक लड़का प्लेन के पहिए के पास छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उसे प्रतिबंधित इलाके में देखा तो उससे पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह घटना रविवार की है। यह लड़का काबुल से दिल्ली आने वाली उड़ान में विमान के पिछले पहिये में छिपकर बैठ गया और करीब 94 मिनट की यात्रा के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।

पूछताछ करने पर पता चला कि यह लड़का अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है और बिना टिकट विमान के लैंडिंग गियर वाले हिस्से में छिपकर दिल्ली आया। एयरलाइन की सुरक्षा और इंजीनियरिंग टीम को लैंडिंग गियर के पास से एक छोटा लाल रंग का स्पीकर भी मिला। इस चौंकाने वाली घटना के बाद, बच्चे को तुरंत संबंधित एजेंसियों के पास पूछताछ के लिए लाया गया। सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, उसी दिन दोपहर को उसे केएएम एयरलाइंस की वापसी फ्लाइट (RQ-4402) से वापस काबुल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: ‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ में फिर रोमांटिक अवतार में नज़र आएंगे अली फज़ल, शकुन बत्रा के साथ काम को बताया ‘बेहद संतोषजनक’

Exit mobile version