Site icon Dainik Savera Times

मच्छरदानी काट 4 साल की मासूम को उठा ले गया आरोपी, फिर बनाया हवस का शिकार

नेशनल डेस्क: कोलकाता के पास पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। मासूम बच्ची अपनी दादी के साथ रो रही थी तब कोई मच्छरदानी काट कर उसे उठा ले गया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद बच्ची तारकेश्वर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई। अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। इस घटना को लेकर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी आड़े हाथ लिया है।

ये भी पढ़ें: पहले कुर्सी से बांधा…फिर आंखों पर पट्टी बांध लगा दी आग, इस राज्य से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना

पुलिस ने बताया कि बंजारा समुदाय की यह बच्ची तारकेश्वर में रेलवे शेड के पास एक चारपाई पर मच्छरदानी में दादी के साथ रो रही थी। तभी आरोपी ने उस पर हमला किया। पीड़िता के परिवार ने बताया कि अपराधी ने मच्छरदानी काटकर बच्ची को सोते समय उठा लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि घटना सुबह करीब 4 बजे हुई।

मीडिया से बात करते हुए परेशान मासूम की दादी ने कहा कि वह मेरे साथ सो रही थी और कोई उसे उठाकर ले गया। मुझे पता ही नहीं चला कि उसे कब ले जाया गया? मुझे नहीं पता कि उसे कौन ले गए? बेटी नग्न अवस्था में मिली थी, जब से उनके घर तोड़े गए हैं। तब से परिवार सड़कों पर रह रहा है। हम कहां जाएं? हमारे पास कोई घर नहीं है।

पुलिस ने POCSO के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की है। बीजेपी नेता और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलते हुए एक्स पर लिखा है कि तारकेश्वर पुलिस अपराध को दबाने में व्यस्त है। यह ममता बनर्जी के बेलगाम शासन का असली चेहरा है। एक बच्ची की ज़िंदगी बर्बाद हो गई, फिर भी पुलिस सच्चाई को दबाकर राज्य की नकली कानून-व्यवस्था की छवि को बचा रही है।

ये भी पढ़ें: फरीदाबाद में करंट लगने से निगम कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में हंगामा

 

 

Exit mobile version