
मध्य प्रदेश: इंदौर में लग्जरी कार से हिट एंड रन का मामला सामने आया है जहां एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवतियों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने पूरा मामले में केस दर्ज आरोपियों कार को जब्त कर लिया है। हालांकि कार चलाने वाले हादसे के बाद कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है जहां पर दो लड़कियां दीक्षा और लक्ष्मी मेला देखकर अपने घर वापस लौट रही थीं। उसी वक्त उन्हें पीछे से एक बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर तो छोड़िए बीएमडब्ल्यू तक के आगे से परखच्चे उड़ गए। टक्कर की वजह से दोनों युवतियां हवा में उछल कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने दीक्षा और लक्ष्मी को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां पर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...