Site icon Dainik Savera Times

पुष्कर मेले में 23 करोड़ का भैंसा और 15 करोड़ का घोड़ा बने आकर्षण के केंद्र

पुष्कर: राजस्थान के प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में इस बार करोड़ों की कीमत वाले पशु लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। चंडीगढ़ के गैरी गिल का मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा ‘शाहबाज’ जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है, मेले का मुख्य आकर्षण बना है। गिल के अनुसार, शाहबाज कई शो जीत चुका है और उसकी ‘कवरिंग फीस’ दो लाख रुपए है। पलिंद्र गिल के 1,500 किलोग्राम वजनी भैंसे ‘अनमोल’ की कीमत 23 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिल का दावा है कि उसे कराजाओं की तरह’ पाला जाता है- दूध, घी और सूखे मेवे उसकी रोजमर्रा की खुराक में शामिल हैं।

उज्जैन का भैंसा ‘राणा’ भी ध्यान खींच रहा है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए और दैनिक खुराक 1,500 रुपए है। मेले में जयपुर के अभिनव तिवारी 16 इंच ऊंची गाय लाए हैं, जबकि घोड़ा ‘बादल’ अब तक 285 प्रजनन कर चुका है और उसकी बोली 11 करोड़ रुपए तक पहुंची है। अजमेर ग्रामीण के डीएसपी रामचंद्र चौधरी ने बताया कि मेले में 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। पशुपालन विभाग ने हर पशु का पंजीकरण, चिकित्सीय जांच और डिजीटल रिकॉर्ड की व्यवस्था की है। मेला 7 नवंबर तक चलेगा और अब तक 4,300 से अधिक पशु पंजीकृत हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें : AUS-W Vs IND-W Test: भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया, पहले दिन गिरे 13 विकेट

Exit mobile version