
नेशनल डेस्क: मुंबई में 21 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक बड़ी रैली निकाली गई थी। इस मामले में नया मोड़ सामने आया है, रैली के चलती जब बड़ी देर तक ट्रैफिक नहीं खुला तो एक महिला की मंत्री से बहस हुई थी। अब पुलिस ने उस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। यह शिकायत वकील की बेटी जेन सदावर्ते द्वारा की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि महिला ने हंगामा किया, अपशब्द कहे और सरकारी काम में बाधा डाली।
हालांकि, मंत्री गिरीश महाजन पहले ही कह चुके हैं कि वे महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। इसके बावजूद पुलिस ने वर्ली थाने में मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, यह रैली वर्ली से जांभोरी मैदान तक गई, जिसके कारण शहर की कई सड़कों पर लंबे समय तक ट्रैफिक जाम लग गया। इस जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई थी।
BJP Mahila Sammaan Rally optics gone wrong. Citizen loses cool over BJP leaders & ministers blocking the road & inconveniencing a busy Mumbai road. She says ‘go to a park & shout, get out of the road’ pic.twitter.com/guk65LAU2R
— Sanket Upadhyay (@sanket) April 22, 2026
इसी दौरान एक महिला, जो अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही। जब ट्रैफिक नहीं खुला, तो वह गुस्से में अपनी गाड़ी से बाहर निकली और मौके पर मौजूद पुलिस और महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने लगी। महिला ने नाराजगी में “गेट आउट फ्रॉम हियर” जैसे शब्द भी कहे।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला काफी चर्चा में आ गया। मंत्री गिरीश महाजन ने माना कि रैली के कारण लोगों को दिक्कत हुई, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि महिला की भाषा ठीक नहीं थी। बाद में उन्होंने और मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने जनता से माफी भी मांगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...