Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ममता बनर्जी से बैठक के लिए उनके आवास पहुंचा डॉक्टरों का प्रतिनिधि दल, डीजीपी और स्वास्थ्य सचीव भी होंगे बैठक में शामिल

September 14, 2024

ममता बनर्जी से बैठक के लिए उनके आवास पहुंचा डॉक्टरों का प्रतिनिधि दल, डीजीपी और स्वास्थ्य सचीव भी होंगे बैठक में शामिल

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में जारी गतिरोध का समाधान निकालने के लिए आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आंदोलनकारियों के बीच बैठक होगी। शनिवार को सीएम ममता बनर्जी प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मिलने स्वास्थ्य भवन पहुंचीं। इस मुलाकात के बाद डॉक्टरों ने सीएम कार्यालय को एक पत्र भेजा और बैठक के लिए समय मांगा। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को आज शाम छह बजे अपने आवास पर मिलने बुलाया। डॉक्टरों का प्रतिनिधि दल इस बैठक के लिए ममता बनर्जी के आवास पर पहुंच चुके हैं। डीजीपी राजीव कुमार, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचीव भी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे।

प्रदर्शन स्थल पर ममता बनर्जी से मिलने के बाद वहां मौजूद डॉक्टर आरिफ ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी हमारे प्रदर्शन स्थल पर आई थी। हमें यह जानकार खुशी हुई कि बातचीत के लिए द्वार दोनों तरफ से खुल गए। इसके लिए हमने सीएम कार्यालय को एक मेल भेजा है, जिसमें हमने लिखा कि आपके आने से हम खुश हुए। हमें यकीन है कि आप पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट द्वारा संबोधित पांच सूत्री मांग पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। हम भी चर्चा के लिए तैयार हैं। वे जब भी हमें बुलाएंगी, हम जाने के लिए तैयार हैं।”

मुख्यमंत्री और डॉक्टरों की बैठक से पहले मृतक डॉक्टर की मां ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि सीएम जूनियर डॉक्टरों की पांच मागों को मान लें और समाधान खोजे। मैं देख रही हूं कि प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सभी इसमें दोषी हैं। जूनियर डॉक्टरों को सबसे ज्यादा परेशानी है। हम उनसे बात करके और उनकी मांगें मानकर जल्द समाधान चाहते हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें