Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में रहने वाले भक्त ने तिरुपति मंदिर में दिया 9 करोड़ का दान, TTD ने जताया आभार

November 27, 2025

अमेरिका में रहने वाले भक्त ने तिरुपति मंदिर में दिया 9 करोड़ का दान, TTD ने जताया आभार

नेशनल डेस्क: अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय श्रद्धालु एम. रामलिंगा राजू ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर को 9 करोड़ रुपये का दान दिया है। यह धनराशि मंदिर परिसर में स्थित पीएसी-1, पीएसी-2 और पीएसी-3 भवनों के नवीनीकरण और सुविधाओं को बेहतर बनाने में खर्च की जाएगी।

पहले भी कर चुके हैं बड़ा दान

यह पहली बार नहीं है, जब राजू ने मंदिर के लिए इतनी बड़ी सहायता दी है। वर्ष 2012 में भी उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 16 करोड़ रुपये दान किए थे। उनका मानना है कि श्रद्धालुओं की सेवा करना और मंदिर की सुविधाओं को आधुनिक बनाना उनका कर्तव्य है।

ये भी पढ़ें: LPG से लेकर पेंशन तक… 1 दिसंबर से बदलेंगे कई बड़े नियम; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

TTD ने जताया आभार

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बी.आर. नायडू ने रामलिंगा राजू के इस योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि राजू जैसे भक्तों की वजह से मंदिर परिसर में हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की जा पाती है। नायडू ने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी राजू इसी तरह मंदिर की सेवा में योगदान देते रहेंगे।

दुनिया का सबसे समृद्ध हिंदू मंदिर

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करता है, जिसे दुनिया का सबसे अमीर हिंदू मंदिर कहा जाता है। हर साल लाखों लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं और भारी मात्रा में दान करते हैं। यही वजह है कि मंदिर ट्रस्ट लगातार श्रद्धालुओं की सुविधाओं में सुधार करता रहता है। यह दान मंदिर के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सभी आने वाले भक्तों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ें: 50MP ट्रिपल कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ Poco की F8 सीरीज लॉन्च, मिलते हैं दमदार फीचर्स

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें