Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Agra में 15 दिनों से एक परिवार लापता, पुलिस टिमें जांच में जुटी

May 8, 2023

Agra में 15 दिनों से एक परिवार लापता, पुलिस टिमें जांच में जुटी

आगरा में एक परिवार के संदिग्ध तौर पर लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार के सदस्यों की तलाश करने के लिए पुलिस ने अपनी टीमों को सुचित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, राजेश शर्मा जो एक दवा व्यापारी हैं 15 अप्रैल को अपने परिवार के साथ नैनिताल घुमने गए थे। दवा व्यापारी के परिवार में से पत्नी,बेटा, बहू और नाती थे जिनके साथ वह लापता हो गए।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए व्यापारी के ससुर ने बताया कि, 23 अप्रैल की शाम वह अपनी गाड़ी को मेरे घर छोड़ पुरा परिवार टूर एंड ट्रैवल्स की गाड़ी से जयपुर के लिए निकल गए थे। जिसके बाद शाम को अंतिम बातचीत के बाद उनका मोबाईल फोन बंद हो गया।

वहीं व्यापारी के छोटे भाई रमाकांत शर्मा ने फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र की पुलिस से मदद मांगी। और पुलिस को उनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके परिवार के लापता सदस्यों की तलाश करनी शुरु कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें