Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में महिला फोटोग्राफर अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई

November 9, 2023

दिल्ली में महिला फोटोग्राफर अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में 32 वर्षीय एक महिला फोटोग्राफर अपने घर पर मृत पाई गई। पुलिस ने बताया कि अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मधु विहार थाने को पटपड़गंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल से सूचना मिली कि नीलकंठ अपार्टमेंट (पटपड़गंज) की रहने वाली पूजा नाम की एक महिला को मृत अवस्था में लाया गया है।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, ’सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूर्वी जिले की क्राइम टीम को बुलाया गया और घटना स्थल यानी उसके घर के बाथरूम का निरीक्षण किया गया। पूछताछ में पता चला कि पूजा फ्लैट में बने एक कमरे में रहती थी।अधिकारी ने आगे कहा कि मंगलवार को पेशे से कैमरामैन (फोटोग्राफर) उसका दोस्त उसे कॉल कर रहा था लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। जब इस तरह चार घंटे बीत गए, तो उसका दोस्त उसके आवास पर पहुंचा और दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद वह फ्लैट के अंदर गया, जहां पूजा अपने बाथरूम में बेहोश पड़ी थी।

पूछताछ करने पर पता चला कि महिला अकेली रहती थी और मधु विहार स्थित आरके स्टूडियो में फोटोग्राफर के रूप में काम करती थी। इसके अलावा अधिकारी ने आगे कहा, ’जांच कार्यवाही शुरू की गई। शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत अचानक ब्लड प्रेशर हाई होने के कारण उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें