
अयोध्या: राम मंदिर के शुभारंभ से पहले पटाखों का भी एक बहुत बड़ा बाजार 22 जनवरी के लिए सज कर तैयार हो गया है। देशभर में पटाखे बनाने के लिए मशहूर शिवकाशी फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के मुताबिक दीपावली के बराबर का बाजार सिर्फ 22 जनवरी के लिए तैयार हुआ है। अभी तक की तैयारी के मुताबिक अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ वाले दिन तक तकरीबन 250 करोड रुपये से ज्यादा का पटाखों का बाजार तैयार है। जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों में तैयार होने वाले पटाखों के बाजार को भी जोड़ा जाए, तो यह आंकड़ा 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो रहा है। ऑल इंडिया फायरवर्क ट्रेडर्स एसोसिएशन के मुताबिक 22 जनवरी को दीपावली से कम का बाजार नहीं बना है।
संगठन के संजय मुरूगन कहते हैं कि बीते कुछ समय से दीपावली का बाजार पटाखों पर प्रतिबंध के चलते ठंडा ही रहा है। उनका कहना है कि एक समय यह बाजार 700 से 900 करोड़ रुपये का सिर्फ दीपावली के ही वक्त हो जाता था। लेकिन घटती मांग के चलते यह बाजार 400 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। लेकिन राम मंदिर के शुभारंभ को लेकर एक बार फिर से दिवाली की रौनक वापस लौट आई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...