Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड के पलामू जिले में बिजली गिरने से एक लड़की की मौत

February 28, 2024

झारखंड के पलामू जिले में बिजली गिरने से एक लड़की की मौत

मेदिनीपुर: झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की की पहचान संजू कुमारी (15) के रूप में हुई है जो हैदरनगर ब्लॉक के सिंघना गांव में लकड़ी इकट्ठा करने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान वह बिजली चपेट में आ गई।

उन्होंने बताया कि संजू को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें