Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो…सड़क किनारे खड़े सिक्योरिटी गार्ड को SUV ने मारी टक्कर, हवा में उछला शख्स

November 13, 2023

दिवाली पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो…सड़क किनारे खड़े सिक्योरिटी गार्ड को SUV ने मारी टक्कर, हवा में उछला शख्स

नेशनल डेस्क: ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में दिवाली (Diwali) पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिट एंड रन की घटना हुई है। एक SUV कार चालक ने सड़क किनारे खड़े सिक्योरिटी गार्ड को उड़ा दिया और मौके से फरार हो गया। इसका वीडियो पास में स्थित गौर सिटी 7 एवेन्यू से एक व्यक्ति ने बना लिया। यह वीडियो काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

 

पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसको पकड़ लिया है। इस मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार यानि दिवाली की रात करीब 10:30 बजे की है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले SUV चालक गोली चलाता और फिर लापरवाही से कार को घुमाता हुआ गार्ड को टक्कर मार कर भाग जाता है।

 

पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी के साथ उसकी SUV कार को भी पकड़ लिया है। यह आरोपी नोएडा के सेक्टर-119 में रहता है। पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर जिस सुरक्षाकर्मी को कार चालक ने उड़ाया था, उसकी हालत भी खतरे से बाहर है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें