Site icon Dainik Savera Times

शहडोल के न्यू गांधी चौक पर तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ओप्रशन जारी

मध्य प्रदेश: शहडोल के गांधी चौक इलाके में स्थित हरियाणा हैंडलूम नामक कॉम्प्लेक्स में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। जिसने कुछ ही देर में आसपास की दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां वहा पहुँच कर आग बुझाने में लगी है। आग किन कारणों से लगी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन जिस तरह से आग सुलग रही उससे भारी नुकसान होने की संभावना है।

 

 

नगर पालिका की सभी दमकल आग बुझाने में लगी हुई है और यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं। पुलिस प्रशासन भी वहां पहुंच गया है। आज इतनी भीषण है नगर पालिका की दमकल गाड़ियाँ कम पड़ रही है। जानकारी के अनुसार देर रात में ही आग लगी है और सुबह होते-होते भीषण रूप ले लिया है। जब तक जानकारी लगी तब तक आग का रूप इतना बढ़ गया है उसे कंट्रोल करने में नगर पालिका के दमकल भी हाफने लगे।

 

ये भी पढ़े- नोएडा: ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, पर्थला गोलचक्कर पर बनेगा नया अंडरपास

Exit mobile version