Site icon Dainik Savera Times

बजट में जनकल्याणकारी प्रावधानों के लिए A.K Sharma ने PM से मिलकर जताया आभार

नई दिल्ली: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026 को समावेशी विकास और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाली मजबूत आधारशिला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की दिशा में निरंतर अग्रसर है। मंत्री शर्मा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से भी मुलाकात कर उत्तर प्रदेश को बजट में दी गई प्राथमिकताओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, व्यापारी और शहरी-ग्रामीण आबादी—के समग्र विकास को सुनिश्चित करता है।

ऊर्जा क्षेत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सोलर ग्लास के कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में छूट से पीएम सूर्य घर योजना को गति मिलेगी और नेट जीरो लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वहीं, म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा देने से शहरी निकाय आत्मनिर्भर बनेंगे। मंत्री ने बताया कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए बढ़े बजट प्रावधानों से उत्तर प्रदेश के लगभग 45 शहरों में आधारभूत संरचना का तीव्र विकास होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, निवेश और रोजगार सृजन को नई दिशा देगा।

Exit mobile version