Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ढालपुर के मेला ग्राउंड में देर रात आग लगने से मचा हड़कंप, जलकर सब हुआ राख

October 28, 2023

ढालपुर के मेला ग्राउंड में देर रात आग लगने से मचा हड़कंप, जलकर सब हुआ राख

कुल्लू के ढालपुर ग्राउंड में चल रहे दशहरा उत्सव के दौरान आगजनी की घटना सामने आई है। देर रात 2 बजे कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने वाले ढालपुर ग्राउंड के हिस्से में आग लगने की सूचना मिली। इस दौरान देवी देवताओं के साथ आए लोग अपने टेंट में सो रहे थे, जब अचानक आग लगने का शोर फैल गया। और सभी लोगो ने तुरंत देवरथों को निकाल कर सुरक्षित रखा और अपनी जान बचा ली। लेकिन इस घटना में देवताओं के कई अस्थाई शिवरों और पास की दुकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया। और जानी नुकसान होने से बचा लिया गया।

उपयुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया की दशहरा ग्राउंड से रात में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। जिसमें देवताओं के 7- 8 अस्थाई टेंट्स को नुकसान पहुंचा है। गनीमत ये रही की आग लगने की जानकारी मिलते ही देवी देवताओं के रथ को निकल लिया गया और टेंट्स में सो रहे देवलु भी सुरक्षित बाहर आ गिर। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसके साथ ही दशहरा ग्राउंड में लगी कुछ जूते की दुकानें भी पूरी तरह से जल कर राख हो गई है। प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। और अब नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।हालांकि अभी आग के कारणों का पता नही चल पाया है। लेकिन पुलिस की टीम कारणों का पता करने में जुटी हुई है।

आशुतोष गर्ग ने बताया की जिन देवी देवताओं के टेंट आग में जल गए है ,फिलहाल उन्हे पास में ही खाली जगह पर रखा गया है। और जल्द ही कारदार संघ और बाकी लोगो से बात कर उनके लिए रुकने की सही व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान आग बुझाते हुए 2 लोगों घायल हो गए। घायलों का इलाज कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में किया जा रहा है। देवता पंचवीर के गुर ने बताया की आग की घटना के दौरान सभी देवता के लोग अपने अपने टेंट में सो रहे थे। जब अचानक से बाहर से शोर आने लगा तो सबने उठ कर देवता को बाहर निकाला और अपनी भी जान बचा ली। इस घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी देव गणों और देवता के रथों को बचा लिया गया है। लेकिन उनके देवता पंचवीर के ढोल नगाड़े इस आग में जल चुके है।
फिलहाल सभी देव रथों को बाहर रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें