Site icon Dainik Savera Times

लूट का विरोध करने पर एक व्यक्ति की अंधाधुन चाकू मारकर हत्या ,शक्श की हुई मोके पर मौत

नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक पार्क में लूट का विरोध करने पर 32 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात हुई, मृतक की पहचान नरेन्द्र के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नरेन्द्र और उसका दोस्त मधु विहार में सीएनजी गैस स्टेशन के निकट डीडीए पार्क में शराब पी रहे थे, तभी चार लोग वहां पहुंचे और नरेन्द्र का बैग व मोबाइल फोन छीनकर उस पर चाकू से कई वार किए। अधिकारी ने बताया कि नरेन्द्र को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया,

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि मधु विहार थाने में हत्या और लूट सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।

Exit mobile version