Site icon Dainik Savera Times

Guwahati में लगी भीषण आग, 19 दुकानें जलकर हुई खाक

गुवाहाटीः गुवाहाटी (Guwahati) में भीषण आग में कम से कम 19 दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार देर रात बारबरी तिनियाली बाजार में हुई। पुलिस ने कहा कि भीषण आग से दुकानें जलकर राख हो गईं, जिनमें से अधिकांश दुकानें फल और सब्जियों की थी।

हालांकि, बारबरी इलाके के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात बदमाशों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया होगा, जिसके चलते भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Exit mobile version