Site icon Dainik Savera Times

बंगाल के हल्दिया में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां,कई दुकानें हुई जलकर खाक

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हल्दिया के दुर्गा चौक इलाके में कई दुकानें देर रात करीब दो बजे लगी आग की चपेट में आ गईं।

उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगने के कारण लगभग 10 दुकान नष्ट हो गईं। कई दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है। आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version