Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में लगी भयानक आग, कई दुकानें जलकर हुईं राख

December 10, 2025

सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में लगी भयानक आग, कई दुकानें जलकर हुईं राख

नेशनल डेस्क: गुजरात के सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पहले मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई देखते ही देखते ऊपर मंजिलों तक पहुंच गई और आठवीं मंजिल पर बनीं कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग का पता लगते ही आसपास के कारोबारी और स्थानीय लोग घबराकर बाहर आ गए।

ये भी पढ़ें: MP Accident: सागर में बम निरोधक दस्ते के 4 जवानों की मौत, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। सूरत में मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने कहा कि करीब 7 बजकर 14 मिनट पर कॉल आया था, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां यहां पर भेजी गई। करीब 20-22 फायर टेंडर की मदद से अब पूरी तरह से आग काबू में है। टॉप फ्लोर पर फायर-फाइटिंग चालू है।

बसंत पारीक ने आगे बताया कि आग बहुत तेजी से तीसरी, पांचवीं और आठवीं मंजिल पर फैली। आग पर काबू पाने के लिए फायर फाइटर्स को हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की सहायता लेनी पड़ी। 100 से 125 फायर फाइटर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर इमारत के अंदर प्रवेश किया और लगातार 3.5 घंटे तक आपरेशन चलाया, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

ये भी पढ़ें: Jalandhar में शर्मनाक मामला: इस प्राइवेट हॉस्पिटल ने मृतक का शव देने के लिए मांगे 4 लाख, मचा बवाल

शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिकल वायरिंग में शॉर्ट सर्किट आग का कारण बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जब तक मुख्य इलेक्ट्रिकल सप्लाई बंद की गई, तब तक वायरिंग के जरिए आग तीन से चार मंजिलों तक फैल गई थी। दुकानों पर कपड़े और अन्य सामग्री होने के कारण धुआं और तेज लपटें बढ़ गईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें