Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar News: टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

December 14, 2025

Bihar News: टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

नेशनल डेस्क: पटना के दानापुर इलाके में शनिवार देर रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया। रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा, विजयनगर स्थित लेन नंबर-6 में महाराजा टेंट के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा सारा सामान इसकी चपेट में आ गया।

इस आग में टेंट-पंडाल से जुड़ा पूरा सामान, सोफा सेट, क्रॉकरी और अन्य कीमती सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग इतनी तेज थी कि गोदाम के अंदर खड़ी एक बुलेट बाइक भी जलने लगी। बाइक में आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे आग और ज्यादा फैल गई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर बढ़ा AQI, GRAP-IV लागू होने के बावजूद ‘गंभीर’ श्रेणी में प्रदूषण का स्तर

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। चूंकि गोदाम रिहायशी क्षेत्र में था। इसलिए आग फैलने के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं, तो आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हो सकता था और एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

टेंट गोदाम के कर्मचारियों के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं अग्निशमन अधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि शनिवार देर रात महाराजा टेंट और इवेंट मैनेजमेंट के गोदाम में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। मौके पर भेजी गई पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

VIDEO: DSGMC ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ Harvinder Singh Sarna ਦਾ ਬਿਆਨ, ਵੋਟ ਬਣਾਉਣ ਸਮੇਂ ਰੱਖੋ ਧਿਆਨ

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें