Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा विधायक पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में भाई की मौत

November 21, 2025

भाजपा विधायक पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में भाई की मौत

नेशनल डेस्क: हैदरगढ़ भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई मिथलेश रावत का सड़क हादसे में निधन हो गया है। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के पास सैफाइ में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह ने बताया कि विधायक सहित अन्य परिवारजन घटना स्थल पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: केरल में सरकार क्यों नहीं होने देना चाहती SIR? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

बता दें कोठी के ग्राम मीरापुर निवासी दिनेश कुमार रावत हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। उनकी पत्नी आरती रावत सिद्धौर की ब्लाक प्रमुख हैं।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डीसीएम ने मिथलेश रावत की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मिथिलेश रावत देवस्थान दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक दिनेश कुमार रावत तत्काल रवाना हो गए।

VD : बिना पंजीकरण के प्रदेश में रह रहे लोगों की Verification को लेकर बजरंग दल का प्रदर्शन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें