Site icon Dainik Savera Times

मानसून सत्र में लोकसभा सदस्यों के लिए उपस्थिति दर्ज कराने की नई व्यवस्था लागू होगी

नई दिल्ली: लोकसभा आगामी मानसून सत्र से अपने सदस्यों के लिए उपस्थिति दर्ज कराने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है, जिसके तहत वे लॉबी में जाकर नहीं, बल्कि अपनी आबंटित सीट पर ही उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इससे समय की बचत होगी, क्योंकि लॉबी में कई बार एक साथ कई सांसदों के पहुंचने के कारण उपस्थिति दर्ज कराने में समय लग जाता है। सूत्रों ने बताया कि कई बार ऐसा भी हुआ है कि कुछ सांसद सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिए बिना ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर चले जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस नई व्यवस्था को लागू करने के इच्छुक हैं और लॉबी में उपस्थिति रजिस्टर की व्यवस्था कुछ समय जारी रहेगी, ताकि सांसदों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इलैक्ट्रॉनिक प्रणाली से परिचित होने का समय मिल जाए। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा।

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

Exit mobile version