Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगलादेश को लेकर पाकिस्तानी नेता ने दी भारत को धमकी, कहां ‘हमारी मिसाइलें ज्यादा दूर नहीं’

December 24, 2025

बंगलादेश को लेकर पाकिस्तानी नेता ने दी भारत को धमकी, कहां ‘हमारी मिसाइलें ज्यादा दूर नहीं’

नई दिल्ली: पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तानी मुस्लिम लीग (पीएमएल) की यूथ ब्रिगेड के नेता कामरान सईद उस्मानी ने भारत को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बंगलादेश की संप्रभुता को खतरा हुआ तो हम मिलिट्री एक्शन के लिए तैयार हैं। उस्मानी ने एक वीडियो मैसेज में कहा, ढाका के खिलाफ नई दिल्ली का कोई भी कदम इस्लामाबाद की तरफ से जवाब को भड़काएगा। उन्होंने कहा, अगर भारत बंगलादेश की आजादी पर हमला करता है और उस पर बुरी नजर डालने की हिम्मत करता है तो याद रखना कि पाकिस्तान के लोग, यहां की सेना और हमारी मिसाइलें ज्यादा दूर नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में ट्रिपल मर्डर, 25 साल के युवक ने ऐसे उजाड़ दिया अपना पूरा परिवार, दहला देगी कहानी

उस्मानी ने दावा किया कि मुस्लिम युवा बंगलादेश में भारत की साजिशों को लेकर सतर्क हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये साजिशें कई रूप में सामने आ चुकी हैं। चाहे वह बंगलादेश का पानी रोकने के रूप में हो, चाहे देशद्रोह के रूप में हो, चाहे एक मुसलमान को दूसरे मुसलमान से लड़वाने के रूप में हो। उस्मानी ने कहा कि पाकिस्तान, बंगलादेश पर भारत की अखंड भारत विचारधारा थोपने की किसी भी कोशिश का विरोध करता रहेगा।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः कठुआ में मुठभेड़ जारी, 3 आतंकवादी घिरे, सर्च ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें