Site icon Dainik Savera Times

ग्वालियर में एक पुलिस जवान ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर की आत्महत्या

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पुलिस जवान ने अपने ही सरकारी आवास में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता चलते ही परिजन उसे फंदे से उतार कर तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि ग्वालियर के महाराजपुर स्थित पुलिस लाइन क्वार्टर में रहने वाले भानु प्रताप राजावत मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक है। भानु वर्तमान में एडिशनल एसपी सेंट्रल कृष्ण लालचंदानी के ऑफिस में तैनात हैं।

आज सुबह जब भानु को बुलाने परिजन उसके कमरे में पहुंचे, तो वह फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तत्काल उसे फंदे से उतार कर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जवान के शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया गया। खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस लाइन क्वार्टर स्थित घटना स्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस जवान का मोबाइल और अन्य सामान निगरानी में लिया गया है। फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: शशांकासन से कम करें चिंता और गुस्सा

 

 

Exit mobile version