नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार को बलौदाबाजार के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही में स्थित एक इस्पात संयंत्र में क्लिनिकल फर्नेस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम के दौरान अचानक तेज धमाका हो गया, जिसमें छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रियल इस्पात एंड पावर लिमिटेड नामक फैक्ट्री में हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यूनिट के डस्ट सेटलिंग चैंबर (DSC) में ब्लास्ट हुआ। धमाके के बाद वहां मौजूद मजदूरों पर गर्म धूल और मलबा गिर गया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। हादसा इतना भयानक था कि कई मजदूर संभल भी नहीं पाए। घटना के तुरंत बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का इलाज छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS), बिलासपुर में चल रहा है।
ये भी पढ़ें: ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी पर लगाया प्रतिबंध
हादसे में घायल हुए मजदूरों की पहचान मोटाज अंसारी (26 वर्ष), सराफत अंसारी (32 वर्ष), साबिर अंसारी (37 वर्ष), कल्पू भुइया (51 वर्ष), और रामू भुइया (34 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मजदूर अलग-अलग पदों पर काम कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बलौदाबाजार के कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि छह मजदूरों की मौत हुई है और पांच घायल हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कलेक्टर से बात कर घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की गहन जांच कराने और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: J&K: डोडा में गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवानों की मौत… 9 गंभीर रूप से घायल
मेष: दिन शुभ रहेगा...