Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली की एक लुटेरी बेटी ने अपने ही घर बुर्का पहनकर डाला डाका, लाखों के गहने किए चोरी

दिल्ली: द्वारका जिला पुलिस ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी मां के घर में चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्वेता (31) के रूप में हुई है। पुलिस से बचने के लिए महिला ने बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने महिला के कब्जे से करीब 13 लाख के गहने और साढ़े नौ हजार रुपये और बुर्का बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 जनवरी को सेवक पार्क निवासी कमलेश ने विंदापुर थाने में अपने घर में चोरी होने की शिकायत की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बिना किसी तोड़फोड़ के घर में रखे अलमारी से गहने और नकदी की चोरी की गई है। मामले की जांच सेंधमारी निरोधक सेल को दी गई। निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में पुलिस ने शिकायतकर्ता के घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।

Exit mobile version