Site icon Dainik Savera Times

मोमबत्ती से लगी कमरे में भयंकर आग, बुझ गए एक घर के दो चिराग

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में छोटे बच्चों को घर में कमरे में बंद कर मेला देखगे गये व्यक्ति के कमरे में मोमबत्ती से लगी आग की चपेट में आकर दोनों बच्चों की झुलकर मौत हो गयी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहड़ा के मजरा बैरिया में दुर्गा पूजा का आयोजन चल रहा है। दुर्गा पूजा में बद्री विशाल मिश्र के पिता जी माला जाप गुरूवार रात को कर रहे थे। घर के बगल में ही दुर्गा पूजा होने के चलते बद्री विशाल मिश्र और उनके बेटे भी कार्यक्रम में ले गया।

वहां पर कार्यक्रम देखने के बाद बद्री विशाल के बेटे सत्या (6) और सनी (4) सो गए। जिस पर बद्री विशाल अपने दोनों बेटों को लेकर घर आया। कमरे में बेटो को लिटा दिया। इसके बाद वह कमरे में मोमबत्ती जलाकर चला गया। कुछ देर बाद मोमबत्ती जल गई और घर में बिस्तर से आग लग गई, जिसमें दोनों बेटों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई।

Exit mobile version