Site icon Dainik Savera Times

ओडिशा में इस समय दर का माहौल, शरेआम सड़को पर घूम रहा बाघ

बेहरामपुर: ओडिशा सरकार ने गजपति जिले के महेंद्र वन्य क्षेत्र में लगे कैमरे की तस्वीरों में नजर आए रॉयल बंगाल टाइगर(बाघ) की तलाश के लिए पांच दलों का गठन किया है। अधिकारियों ने बताया कि बाघ इस सप्ताह के शुरू में कैमरे की तस्वीरों में नजर आया था।गंडाहाती के निकट संतोषपुर के आसपास के स्थानों पर सात कैमरे लगाए गए हैं जिसमें बाघ की तस्वीरें दिखीं।परालाखेमुंडी के मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) एस. आनंद ने कहा, इन दलों में विभाग के कुल 30 कर्मचारी शामिल हैं। दल आसपास के निवासियों को पालतु जानवरों को खुला न घूमने देने के लिए जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि वन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दो बार कैमरे में बाघ की तस्वीरें देखी और जानवर की दहाड़ सुनी थी।

परालाखेमुंडी के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) अशोक कुमार बेहरा ने कहा,ग्रामीणों ने बुधवार को एक गाय का अवशेष बरामद किया था और संदेह है कि बाघ ने उसका शिकार किया होगा। इसके बाद कैमरे लगाए गए थे। उन्होंने कहा,इलाके के लोगों से शाम के बाद जंगल में न जाने और अपने मवेशियों को सुरक्षित रखने को कहा गया है।

Exit mobile version