नेशनल डेस्क: आज सुबह मधेपुरा-वीरपुर नेशनल हाईवे-106 पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। हादसे का खौफनाक मंजर देख लोगों की रुह कांप गई।
ये भी पढ़ें: सिंगर B Praak को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 10 करोड़ की फिरौती
जानकारी के अनुसार, हादसा सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली कार्यालय के पास हुआ। हाइवा और कार की जोरदार टक्कर में चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतकों की पहचान करने में लगी हुई है।
ये भी पढ़ें: महाकाल के दर्शन करने पहुचें विराट कोहली, निर्णायक मुकाबले से पहले भस्म आरती में हुए शामिल
मेष: दिन शुभ रहेगा...