Site icon Dainik Savera Times

हैदराबाद एयरपोर्ट पर शुरू हुई अनूठी पहल, अब यात्रियों का स्वागत करेंगे यह प्यारे डॉग

हैदाराबाद: अगली बार जब आप हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर आएं और वहां आपको एक प्यारा सा पिल्ला स्वागत करता नजर आए या आपको उसे प्यार से सहलाने का मौका मिले तो हैरान मत होइएगा। हवाई अड्डे का प्रबंधन करने वाले ‘जीएमआर’ समूह ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देशय़ से ‘थेरेपी डॉग प्रोग्राम’ शुरू किया है। आरजीआईए के सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देशय़ यात्रियों को शांति और आनंद देने वाला अनुभव प्रदान कराना है। उनका मानना है कि ‘टॉय पूडल’ (कुत्तों की प्रसिद्ध नस्ल) जैसे प्यारे से पिल्लों की उपस्थिति यात्र से जुड़ी चिंता को कम कर सकती है, मनोदशा को बेहतर बना सकती है और हवाई अड्डे के माहौल को अधिक जीवंत बना सकती है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस कार्यक्रम में चार प्रशिक्षित ‘टॉय पूडल’ को शामिल किया गया है और उनके साथ पेशेवर संचालक भी हैं। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल यह प्रारंभिक चरण है तथा यात्रियों की प्रतिक्रिया और परिचालन व्यवहार्यता के आधार पर भविष्य में इसे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। वैसे यात्रियों ने कुत्तों की मौजूदगी की सराहना की है। उन्होंने बताया कि इन कुत्तों को व्यवहार संयमित रखने के लिए प्रशिक्षित किया गया है, फिर भी वे हमेशा पेशेवर संचालकों की निगरानी में रहते हैं। इन संचालकों को कुत्तों एवं यात्रियों दोनों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें : ‘हार का शतक लगाने की तैयारी में है कांग्रेस’, असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला

Exit mobile version