Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttarakhand: नेपाल सीमा के पास बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत… 34 घायल

February 6, 2026

Uttarakhand: नेपाल सीमा के पास बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत… 34 घायल

नेशनल डेस्क: भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतडी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बैतडी से बजांग जा रही बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Moscow में रूसी मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ पर हुई फायरिंग, हमलावर की तलाश जारी

बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी 

यह हादसा गुरुवार रात उस समय हुआ, जब बैतडी के पुरचुंणी नगरपालिका-7 के भवने गांव से दुल्हन को लेकर बस बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी। रास्ते में पुरचुंणी के बड़गांव मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस अधिकारी का बयान 

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता पुलिस इंस्पेक्टर बलदेव बडू के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल एपीएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दुर्घटना में मरने वालों में 13 साल का एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों में बजांग और बैतडी जिले के रहने वाले पुरुष और महिलाएं शामिल हैं, जो सभी बरात में शामिल थे।

5 गंभीर घायलों को धनगढी रेफर किया 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 5 घायलों ने डडेलधुरा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 2 लोगों की मौत कोटिला अस्पताल में हुई। हादसे में घायल हुए लोगों में से 25 को डडेलधुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 5 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनगढी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें:  जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तान में जबरदस्त धमाका, पूरे शहर में इमरजेंसी लागू

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में क्षमता से अधिक बराती सवार थे। चढ़ाई के दौरान बस आगे नहीं बढ़ पाई और पीछे की ओर फिसलते हुए खाई में गिर गई, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें