Site icon Dainik Savera Times

बिहार में सरकारी आश्रय गृह की महिला अधिकारी फांसी पर लटकी मिली, जाँच में जुटी पुलिस

नवादा: बिहार के नवादा जिले में सरकारी आश्रय गृह की 35-वर्षीय महिला अधिकारी अपने आवास पर पंखे से लटकी पाई गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जो नवादा आश्रय गृह में अधीक्षक के रूप में तैनात थी।

नवादा के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) हुलास कुमार ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘सोमवार को जिले के नगर पुलिस थानान्तर्गत बुधौल गांव में अपने सरकारी क्वार्टर में वह पंखे से लटकी मिली।’’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, लेकिन घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

एसडीपीओ ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने अपने पति से व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर बात करने के बाद यह कदम उठाया। वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी। उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।’’ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल से वैज्ञनिक साक्षय़ एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार

Exit mobile version