Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘गूगल मैप्स’ का इस्तेमाल कर रही महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिरी

July 28, 2025

‘गूगल मैप्स’ का इस्तेमाल कर रही महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिरी

मुंबई: नवी मुंबई में अपने गंतव्य तक जाने के लिए ‘गूगल मैप्स’ की मदद ले रही एक महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिर गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला को बचा लिया गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे महाराष्ट्र में नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में हुई। बेलापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ‘बे ब्रिज’ जाने के बजाय ‘गूगल मैप्स’ के निर्देश पर गलत मोड़ लेकर ध्रुवतारा जेट्टी पहुंच गई और उसकी कार खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने समुद्री सुरक्षा दल, उसकी नौका और स्थानीय प्राधिकारियों की मदद से महिला को बचा लिया। घटना के समय नवी मुंबई के खारघर इलाके में सैलून का व्यवसाय करने वाली महिला अपनी कार से बेलापुर से उल्वे स्थित अपने घर जा रही थी।

ये भी पढ़ें : सांबा में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, कंद्राल और रामगढ़ सेक्टर में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें