Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान में महिला को कार के बोनट पर घसीटा, वीडियो वायरल

जयपुर:  सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें राजस्थान में एक कार चालक एक महिला को कार के बोनट पर करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ नजर आ रहा है।महिला को बचाने के लिए कई लोग कार के पीछे भागते दिखे, लेकिन ड्राइवर ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना बुधवार दोपहर हनुमानगढ़ के मुख्य बस स्टैंड के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कार का नंबर स्पष्ट हो गया, जो रावला के किसी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।पूरी घटना बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस महिला और कार चालक की तलाश कर रही है।इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा किया उन्होंने लिखा, ’राजस्थान के हनुमानगढ़ में दिनदहाड़े बदमाश एक महिला को कार के बोनट पर घसीट रहे हैं। यह आपके कुशासन का नतीजा है।’
Exit mobile version