Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘चल ओए चचा यार, थाने चल ले…दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग से भिड़ा युवक, Video में देखिए फिर क्या हुआ

November 14, 2023

‘चल ओए चचा यार, थाने चल ले…दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग से भिड़ा युवक, Video में देखिए फिर क्या हुआ

नेशनल डेस्क: मेट्रो में होने वाली घटनाओं के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। कभी किसी से झगड़ा तो कभी डांस या कभी तू-तू, मैं-मैं तो कभी अश्लीलता के तमाशे दिल्ली मेट्रों में आए दिन देखने को मिल जाते हैं। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो भी खूब वयारल होते हैं। DMRC कई बार चेतावनी जारी कर चुकी है लेकिन लोग हैं कि मानते नहीं। दिल्ली मेट्रो एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक किसी बात को लेकर बुजुर्ग से बहस करता दिख रहा है।

 

ट्विटर हैंडल @gharkekalesh ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में लड़का गाली गलौच कर रहा है। बुजुर्ग कहता है – शोर मत कर थाने चल। इस पर लड़का पंजाबी में बात करते हुए कहता है- ‘चल ओए चचा यार…थाने चल ले। लड़के के इस तरह बोलने पर बुजुर्ग कहता है ‘होम मिनिस्ट्री तक पहुंच है मेरी’। इस पर लड़का जवाब देता है- ‘चल ओए चचा होम मिनिस्ट्री जेब में है मेरे’। ऐसे में बुजुर्ग नाराजगी जाहिर करचे हुए कहते हैं कि मेट्रो में इतने लोग हैं लेकिन एक आदमी भी इसको कुछ नहीं बोल रहा।

 

बुजुर्ग के इतना कहने पर एक शख्स आगे आता है और कहता है, ‘क्यों बुजुर्ग से बदतमीजी कर रहे हो?’ इसके बाद वह लड़के को पीटना शुरू कर देता है, वह उसे थप्पड़ मारते हुए कहता है- चल नीचे उतर। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘हद हो गई है, आज कल के बच्चे बुजुर्गों की इज्जत करना ही भूल गए हैं। वहीं किसी ने लिखा कि इसकी पिटाई हुई यह ठीक है, यह इसी के काबिल था। लोग वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें