Site icon Dainik Savera Times

इफ्तारी के दौरान फल बांटने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या

मुंबई: पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा में इफ्तारी के दौरान फल वितरण को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम जोगेश्वरी पश्चिम में हुई और मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ रहीम शेख के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि जफर फिरोज खान (22) और उसके साथियों ने शेख पर हमला किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विवाद के दौरान शेख ने खान को थप्पड़ मार दिया था। दोनों बच्चों के कपड़े बनाने वाली एक दुकान में काम करते थे। खान बाद में अपने दोस्तों के साथ लौटा और शेख पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।’’

ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार

Exit mobile version