Site icon Dainik Savera Times

युवक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर की आत्महत्या

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र के टिमरनी में एक युवक और युवती ने आज कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुणेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि 18 वर्षीय रानी यादव और 21 वर्षीय सुंदरम यादव ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने खेत में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। बेहोशी की स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया। युवती की भी हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को उसकी मृत्यु हो गयी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version