Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aadhaar-Pan Link: 31 दिसंबर से पहले पैन को आधार से कराएं लिंक, वरना बंद हो जाएंगे लेन-देन!

December 29, 2025

Aadhaar-Pan Link: 31 दिसंबर से पहले पैन को आधार से कराएं लिंक, वरना बंद हो जाएंगे लेन-देन!

नेशनल डेस्क: अगर आपने अभी तक PAN कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो 31 दिसंबर 2025 तक जरूर कर लें। सरकार ने चेतावनी दी है कि तय तारीख तक लिंकिंग न करने पर कई परेशानियाँ हो सकती हैं। खासकर, जिनके पास 1 अक्टूबर 2024 से पहले जारी आधार है और जो इनकम टैक्स भरते हैं, उनके लिए यह अनिवार्य है।

लिंक न करने पर क्या समस्याएं होंगी?

  • इनकम टैक्स रिफंड अटक सकता है।
  • अगले साल ITR फाइलिंग में दिक्कत।
  • TDS/TCS ज्यादा दर पर कटेगा।
  • बैंक अकाउंट खोलना, डेबिट/क्रेडिट कार्ड लेना मुश्किल।
  • बैंक/पोस्ट ऑफिस में 1 दिन में ₹50,000 से ज्यादा जमा पर रोक।
  • पूरे साल ₹2.5 लाख से अधिक जमा सीमित।
  • किसी बैंक में ₹10,000 से ज्यादा लेन-देन कठिन।

SMS से आसानी से लिंक कैसे करें?

आधार और पैन को लिंक करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के अलावा SMS का आसान तरीका भी है। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से यह मैसेज भेजें:

UIDPAN (12 अंकों का आधार नंबर) (10 अंकों का पैन नंबर) यह SMS आप 567678 या 56161 नंबर पर भेज सकते हैं।

किन्हें लिंकिंग की जरूरत नहीं?

  • ITR फाइल न करने वाले।
  • जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय के निवासी।
  • 80 वर्ष से अधिक आयु वाले।
  • गैर-भारतीय नागरिक।
  • जल्दी करें, समय कम बचा है!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें