Aadhaar Card Loan Scam: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया साइबर स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें लोगों को आधार कार्ड के जरिए आसानी से लोन देने का झांसा दिया जा रहा है। इस फर्जी विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि “प्रधानमंत्री लोन योजना” के तहत सिर्फ आधार कार्ड पर 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि ऐसी कोई योजना मौजूद नहीं है।
फर्जी विज्ञापनों से लोगों को फंसाने की कोशिश
बता दें कि स्कैमर्स यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक विज्ञापन दिखाकर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इन विज्ञापनों में कम दस्तावेजों पर लोन देने का लालच दिया जाता है और “अप्लाई नाउ” जैसे बटन या लिंक दिए जाते हैं। कई मामलों में QR कोड या बाहरी वेबसाइट्स पर भी यूजर्स को भेजा जाता है, जहां उनकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है।
सरकार की ओर से अलर्ट जारी
फैक्ट चेक एजेंसियों और सरकारी संस्थाओं ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है। बता दें कि उन्होंने स्पष्ट किया गया है कि सरकार की तरफ से इस तरह की कोई लोन स्कीम नहीं चलाई जा रही है और न ही किसी सोशल मीडिया विज्ञापन को मान्यता दी गई है।
FRAUD ALERT!
A sponsored advertisement on YouTube claims to offer a loan of ₹3 lakh under the Prime Minister Loan Scheme.#PIBFactCheck:
❌The claim is #FAKE.
✅ The Government of India is NOT endorsing any such advertisement or scheme.
⚠️ Stay vigilant. Visit… pic.twitter.com/RbxtHRbFCJ
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 15, 2026
ऐसे स्कैम से कैसे बचें
– विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी अनजान लिंक या विज्ञापन पर क्लिक करने से बचना चाहिए।
– सरकारी योजनाओं की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही लेनी चाहिए।
– साथ ही, किसी भी संदिग्ध ऐप या वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
– URL की जांच और स्पेलिंग पर ध्यान देकर भी फर्जीवाड़े को पहचाना जा सकता है।
सतर्क रहना जरूरी
सोशल मीडिया पर दिखने वाले आकर्षक ऑफर्स अक्सर धोखा हो सकते हैं, इसलिए किसी भी तरह के लालच में आने से पहले पूरी जानकारी की जांच करना बेहद जरूरी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...