Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj ka mausam 10 Sept 2026: देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

September 10, 2026

Aaj ka mausam 10 Sept 2026: देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Aaj ka mausam 10 Sept 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय दिखाई दे रहा है। 10 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश के करीब 24 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
IMD ने जिन प्रमुख राज्यों के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब शामिल हैं।

दिल्ली में मध्यम बारिश
राजधानी दिल्ली में 10 सितंबर को आसमान में घने बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- 12 राशियों के लिए धन, करियर और प्रेम संबंधी कैसा रहेगा आज का दिन? किसकी खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान

 

उत्तर प्रदेश में बिगड़ सकता है मौसम
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी मौसम करवट ले सकता है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी और कानपुर समेत कई शहरों में तेज बारिश और हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

बिहार में ऑरेंज अलर्ट
बिहार में 10 सितंबर को मौसम विशेष रूप से सक्रिय रह सकता है। IMD ने गोपालगंज, सिवान, शिवहर, पूर्वी चंपारण, कटिहार, पटना, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में कुछ जिलों में बारिश के आसार
राजस्थान में मानसून की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिनों में मानसून अपेक्षाकृत कमजोर पड़ सकता है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी अगले पांच दिनों के दौरान मानसून की गतिविधि कमजोर रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 10 Sept 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, गुना, खंडवा, पन्ना, श्योपुर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, कटनी, जबलपुर, अशोकनगर और नीमच समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें