Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-UP से बिहार-राजस्थान तक बदलेगा मौसम, 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड

November 13, 2026

दिल्ली-UP से बिहार-राजस्थान तक बदलेगा मौसम, 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड

Aaj ka mausam 13 Nov 2026: नवंबर का महीना लगभग आधा बीत चुका है और इसके साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी 13 नवंबर को देश के 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। वहीं बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

दिल्ली में हल्की बारिश के साथ चलेंगी ठंडी हवाएं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 13 नवंबर को दिल्ली में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि, राजधानी में प्रदूषण का असर अगले कुछ दिनों तक दिखाई दे सकता है।

ये भी पढ़ें- छठ पूजा से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों को किया बंद, घरों से निकलने से पहले देखें रूट

 

उत्तर प्रदेश में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में भी अब सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

बिहार के इन जिलों में बारिश और ठंडी हवाओं का असर
बिहार के ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। मौसम में बदलाव के चलते कई जिलों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पटना, गया, भागलपुर, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, वैशाली, बक्सर, समस्तीपुर, जहानाबाद, खगड़िया और मुंगेर में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी, चलेंगी तेज हवाएं
पहाड़ी राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में 3 बदलाव, न्यूजीलैंड ने बदल डाले आधा दर्जन खिलाड़ी

 

बात हिमाचल प्रदेश की करें तो लाहौल-स्पीति, सोलन, किन्नौर, कांगड़ा, सिरमौर और बिलासपुर में भी बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में बारिश हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें