Site icon Dainik Savera Times

यूपी में भारी बारिश, उत्तराखंड-हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए जन्माष्टमी के मौके कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Aaj ka mausam 16 अगस्त 2025

Aaj ka mausam 16 अगस्त 2025

Aaj ka mausam 16 अगस्त 2025 : भारत में मानसून की बारिश ने देशभर में अलग-अलग प्रभाव दिखाए हैं। कुछ स्थानों पर बारिश किसानों के लिए राहत का कारण बन रही है, तो कहीं यह भारी तबाही का कारण बन रही है। दिल्ली से लेकर बिहार, उत्तराखंड, और ओडिशा तक मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। 16 अगस्त, 2025 को जन्माष्टमी के मौके पर भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम का क्या हाल रहेगा, जानिए यहां:

दिल्ली-एनसीआर: झमाझम बारिश का भी अनुमान

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 16 अगस्त से 18 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में झमाझम बारिश का भी पूर्वानुमान है। ये बारिश 21 अगस्त तक रुक-रुक कर होती रहेगी। दिल्लीवासियों के लिए यह मौसम गर्मी से राहत का कारण बनेगा, लेकिन ट्रैफिक की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी पर हल्की बारिश और गरज-चमक

उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है और 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में लगातार हो रही बारिश

मुंबई में बीती रात से ही बारिश का दौर जारी है। मुंबई के अलग-अलग क्षेत्रों से बारिश और जलभराव की तस्वीरें भी सामने आई। कुछ इलाकों में भारी तो कुछ में हल्की बारिश देखने को मिली।

बिहार और ओडिशा: अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना

बिहार और ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। ओडिशा के कई इलाकों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। बिहार में भी मौसम का मिजाज नम रहेगा। यहां की नदियां भी उफान पर रह सकती हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश

उत्तराखंड में 16 और 17 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, नैनीताल, और बागेश्वर जिलों में बारिश की तीव्रता अधिक हो सकती है। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। इस बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बंद होने की घटनाएं हो सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में बर्फबारी का भी खतरा बढ़ सकता है।

राजस्थान और मध्य भारत: मूसलधार बारिश का अनुमान

राजस्थान में 18 और 19 अगस्त को मूसलधार बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक रुक-रुककर बारिश की संभावना बनी रहेगी। विदर्भ और झारखंड में भी यही पैटर्न दिखाई देगा, लेकिन 19 अगस्त के बाद थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

नॉर्थ ईस्ट: बंगाल और सिक्किम में आफत की बारिश

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17, 18 और 21 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान यहां गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इन क्षेत्रों में विशेष रूप से बाढ़ और भूस्खलन के जोखिम को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Exit mobile version