Aaj ka mausam 19 Sept 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई की आहट के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार, 19 सितंबर को देश के करीब 20 राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी की स्थिति बन सकती है। पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम के इस बदलाव के दौरान कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाएं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 19 Sept 2026: आज राधा अष्टमी के दिन किन राशियों की चमकेगी किस्मत? पढ़ें दैनिक राशिफल
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी की स्थिति बन सकती है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, हरदोई, झांसी, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, अलीगढ़, हापुड़, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, प्रयागराज और गोरखपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार-झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार के कई हिस्सों में शनिवार को मौसम खराब रहने की संभावना है। पटना, गया, वैशाली, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, खगड़िया, मुंगेर और बेगूसराय में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है।
वहीं झारखंड के गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम और गुमला समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश
उत्तराखंड में नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, ऊना और किन्नौर में बारिश और तूफानी मौसम की संभावना जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवाड़, बारामूला और राजौरी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- Hukamnama 19 Sept 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
पंजाब-राजस्थान में बारिश के साथ तूफानी हवाएं
पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है।
राजस्थान के दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, भोपाल और सिंगरौली में बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है।
इन राज्यों में भी मौसम बदलने के आसार
बारिश और तेज हवाओं का असर केवल उत्तर और मध्य भारत तक सीमित नहीं रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल समेत कई अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना बताई गई है। पूर्वी भारत में गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति विशेष रूप से बन सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...