Site icon Dainik Savera Times

Cyclone Akvan का कई राज्यों में दिखेगा असर, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में छाएगा घना कोहरा

Aaj ka mausam 20 Nov 2026

Aaj ka mausam 20 Nov 2026

Aaj ka mausam 20 Nov 2026: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, तूफान अकवान 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

तूफान के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तूफान का खतरा
IMD के अनुसार, तूफान अकवान आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों के बीच गोपालपुर के आसपास दोपहर के समय टकरा सकता है। इसके प्रभाव से तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और आंधी भी आ सकती है। दक्षिण ओडिशा के समुद्र तटीय क्षेत्रों में ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test Day 2: निकोल्स-फिलिप्स ने पलटी बाजी, न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन लंच तक भारत के खिलाफ 317/6 का बनाया स्कोर

 

दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी
तूफान का असर पूर्वी और दक्षिणी भारत के राज्यों में दिखाई देगा, जबकि उत्तर भारत में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे की चेतावनी दी है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में भी कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली और रामपुर समेत कई जिलों में कोहरे का असर रह सकता है।

बिहार-झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
तूफान अकवान का प्रभाव बिहार और झारखंड के मौसम पर भी पड़ सकता है। बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी, कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर चलाई थी गोलियां

 

वहीं, झारखंड में भी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में कोहरे के साथ चलेंगी तेज हवाएं
राजस्थान के कई जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 

Exit mobile version