Aaj ka mausam 25 Oct 2026: देश के अधिकतर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, फिर भी कई हिस्सों में मौसम सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर से लेकर पूर्वी और दक्षिणी भारत तक कई राज्यों में बारिश, और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रही मौसमी प्रणाली के मजबूत होने की संभावना ने तटीय राज्यों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम में आए इस बदलाव के बीच पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है।
20 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 25 Oct 2026: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल
दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, तेज हवाओं का असर
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम में बदलाव से सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रविवार को मौसम खराब रहने की संभावना है। वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, हरदोई, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, हमीरपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, बलिया, पीलीभीत, सोनभद्र और चंदौली समेत कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में 55 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं
बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, सिवान, मधुबनी, पूर्णिया, सारण, गया, समस्तीपुर, अररिया, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, बेगूसराय और भागलपुर में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
झारखंड में बारिश के आसार
झारखंड में भी अगले दो दिनों के दौरान मौसम बिगड़ने की आशंका है। रांची, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू और सरायकेला समेत कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।
उत्तराखंड और हिमाचल में बिगड़ सकता है मौसम
पहाड़ी राज्यों में मौसम का बदलाव यात्रा करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और ऋषिकेश समेत कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 25 Oct 2026
वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सोलन, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, हमीरपुर और बिलासपुर में भी बारिश और आंधी का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना और लगातार बारिश से सड़कें प्रभावित हो सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर में बारिश
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, जम्मू, अनंतनाग, बडगाम, गांदरबल, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, शोपियां, बांदीपोरा और बारामूला समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम
पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर, बरनाला, पटियाला, फरीदकोट, गुरदासपुर और जालंधर में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
बात राजस्थान की करें तो राज्य के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जालौर, भीलवाड़ा, बूंदी, सिरोही और पाली समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर हो सकता है।
वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल, कटनी, श्योपुर, उज्जैन, धार, विदिशा, मंदसौर और अशोकनगर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

