Site icon Dainik Savera Times

गुजरात से लेकर बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, चलेंगी तेज हवाएं

Aaj ka mausam 27 July 2026

Aaj ka mausam 27 July 2026

Aaj ka mausam 27 July 2026: देशभर के कई राज्यों में तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों को मौसम के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है, जिसके चलते पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय यह मौसम प्रणाली सोमवार तक डीप डिप्रेशन में बदल सकती है। इसके बाद इसके उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट के बीच लैंडफॉल करने की संभावना जताई गई है। इस सिस्टम के प्रभाव से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में व्यापक बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 27 July 2026: वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सफलता के साथ-साथ धनलाभ भी

 

समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तटीय इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है। एहतियात के तौर पर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, जबकि समुद्र में मौजूद लोगों से जल्द सुरक्षित तट पर लौटने को कहा गया है।

गुजरात में रेड अलर्ट
गुजरात के बनासकांठा, कच्छ, मोरबी और पाटन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 27 July 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
इसके अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और आसपास के जिलों, महाराष्ट्र के बीड, जालना, लातूर, नांदेड़ और परभणी, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मंडला, मुरैना और शिवपुरी, तथा छत्तीसगढ़ के जशपुर और रायगढ़ जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Exit mobile version